माँ




माँ 


जब कभी हारा पास आपके आया मैं।

सुन शब्दों को आपके सहारा पाया मैं।।


आपके कहें हर वचन का महत्व बड़ा हैं।

मेरे जीवन पथ पर आपका आशीर्वाद पङा है।।


माँ आप याद रहोगे हमेशा मुझे।

माँ आप मन में रहोगे हमेशा मेरे।।


जब -जब मुझे हिम्मत चाहिए होगी।

तब -तब बस आपकी बातें होगी।।


आपके कहे बोल याद आयेंगें।

याद कर आपको आसूँ बह आयेंगें।।


माँ! जब कभी मैं पास आता था आपके।

अपनी मम्मी को साथ पाता था आपके।।


अब जब कभी बा को बुलाता हूँ मैं।

पास आपको, साथ आपको पाता हूँ मैं।।


मुझे याद है, मेरे सघंर्षो में दुआ आपकी काम आयी।

मेरे भटके हुए मन को आपकी दिशा काम आयी।।


माँ ! आज भी आपके बनाये हलवे का कोई जवाब नहीं।

आपने इतने प्यार से बनाके खिलाया कि और कुछ याद नहीं।।


पल वो सारे मेरे जीवन के अनमोल है।

माँ आप हमेशा अब मेरे मन में हैं।।


Kavitarani1 

109

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

वैचारिक मतभेद / vecharik matabhed

दो गज जमीन / do gaj jameen