संदेश

मनाली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिमाचल की यादें | Himachal ki yadein

चित्र
  Click here to see video हिमाचल की यादें वो गर्मियों की छुट्टियाॅ। वो हिमालय की मनमोहक वादियाँ।  वो पहाङों  के पेङ अलग। वो पहाङों पर की अठखेलियाँ अलग। वो पहाङी पगडंडीयों पर चलना। वो विदेशी पर्यटकों से मिलना। वो हिमालय की शीतल पवन। वो बादलों में की सेर अलग। खाली बैठे लम्हों में खो जाता हूॅ। मै हिमाचल की यादों में खो जाता हूँ। - कविता रानी।  

विरासत | Virasat

चित्र
  Click here to see video विरासत। देश नहीं बदलते, ना देश की धरोहरें। जो छोङ जाते हैं अपने -अपनों के लिए,  वही कहलाती है विरासतें। । ये कोई आज की इमारतें नहीं,  ये कोई खंडहर, विरान नहीं।  ये हमारी संस्कृति है, ये हमारी विरासत है।। ये धर्म स्तंभ है, ये धर्म ध्वजाऐं हैं।  ये चिन्ह है हमारे पूर्वजों के, ये हमारी विरासतें हैं। । कोई दबी है रेगिस्तानों में,  कोई छुपी हुई है हिमालयों में।  कुछ अछुती है अभी भी जग से, कुछ बन चुकी विश्व धरोहर है। । ये प्राचीनकाल अभिलेख हैं,  ये मानवता के लेख हैं।  आओ! हम गुण गान करें,  अपनी विरासतों पर अभिमान करें।  -कविता रानी। 

जीवन सफर | Jivan safar

चित्र
Click here to see video जीवन सफर | jivan safar जीवन सफर में कई सुहावने दृश्य, कई मनमोहक राहें हैं। पर पथ पर कभी पत्थर, कभी ढलानें हैं। चलना थोड़ा संभल कर ऐ राही। जीवन इतना आसान भी नहीं है।  -कविता रानी।