संदेश

क्यों हम मिले नहीं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्यों हम मिले नहीं | Kyon hum mile nahi

चित्र
क्यों हम मिले नहीं  कितने साल बित गये दोनों को बात करते-करते ? क्यों एक दिन साथ ना बिताया है ? कितने महिने बित गये दोनों को प्यार का इजहार करते-करते ? क्यों रह जाता सफर अकेले में ? जब वादे होते साथ-साथ जाने के । कुछ सवाल बने रह गये मेरे । क्या इनका जवाब तुम्हारे पास है ! मैं अकेला अपनी धुन का चलता आया हूँ । पतझड़, सावन, बसंत, बहार के मौसम देखते आया हूँ । कोई मौसम मन का साथ किसी के गुजरा नहीं । सोंच रहाँ हूँ इस बार कहीं चलें और चलो तुम भी । क्या छुपा रह गया जो तुमने बताया नहीं ? क्या कोई राज रह गया कहीं राज ही ? क्यों इतने सालों बाद भी हम है जैसे नये ही । बातों में भी दिखती नहीं गहराई हीर रांझे सी । कहीं रोमियों-जुलियट बनने का ख्वाब नहीं । ना सोनी-महिवाल की मैंने बात कही । एक ही जिंदगी पास तेरे-मेरे । फिर क्यों हम कभी मिलते नहीं । कितनी इच्छायें रह गयी मन में मेरे । कितनी बातें आई और अब गुम गई । कब वो स्पर्श याद रहेगा मुझे । जो कभी कहते-कहते तुम हॅसी थी । बात मन में अब सवाल बनी है । क्यों इतने साल बाद भी हम मिले नहीं  ।। Kavitarani1  59