संदेश

हिमालय की सुन्दरता लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वर्ग सा सुन्दर | swarg sa sundar

चित्र
Click here to see video   स्वर्ग सा सुन्दर  कोई पूछे मुझसे स्वर्ग क्या ? कोई कहे स्वर्ग से सुन्दर क्या ? मैंने जो देखा फिर वो कहूँ।  मेरी मन की ही बात कहूँ।  'स्वर्ग सा सुन्दर होता ; और क्या? हिमालय सा सुन्दर होता; और क्या ? यहाँ  वैद हैं , यहाँ वैदिकाएँ हैं।  यहाँ औषधि  है , यहाँ  हरियाली है।  ताजगी का यहाँ जैसा अहसास; कहाँ  ? हिमालय स्वर्ग सा सुन्दर और कहाँ ? यहाँ नदियां कलरव कर गाती  है।  जीव-जगत को ये  भूमि भाती है।  आनंद की यहाँ सोगात है।  स्वर्ग सी सुन्दर ये धरती है।  यहाँ  देवी देवता बसते हैं।  यहाँ महाकाल , योगी रहते हैं।  यहाँ बादलों की सेर है।  यहाँ सुन्दर सवेर है।  यही स्वर्ग सा सुन्दर है, यही स्वर्ग है ।   हिमालय स्वर्ग सा  सुन्दर है।  - कविता रानी।