तेरे नैना / Tere naina
विडिओ यहाँ देखें तेरे नैना झूठे तेरे नैना, नैना तेरे झूठे, झूठी आस लगाये, लगाये झूठी आस ये । ओ ! बावरा मैं सुन धुन तेरी । तेरी गाऊँ सुरत ही ।। सुरत तेरी प्यारी । प्यारी तु मेरी ।। झुठे तेरे नैना, नैना तेरे झूठे । बाल मन तेरा, तेरा मन भी बावरा । अठखैलियाँ करता, हरता मन मेरा । हरा मन मेरा, मन मेरा रंगा तेरे रंग में । मैं सांवरा था, हुआ बावरा तेरा । देखे जो नैन तेरे, तेरी सुरत जो देखी, सुनी जो बातें तेरी, मेरी गयी सुधी । झूठे तेरे बोल - बोल बदलते रहते । छलिया तेरा रूप - रूप मेरा हरे । हरे मन मेरा, मैं एकान्त कह रहा । कह रहा तेरी । ओ झूठे तेरे नैना, नैना तेरे झूठे। । Kavitarani1 170