संदेश

तुम छोड़ जाओगी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तुम छोड़ जाओगी, Tum chhod jaogi

चित्र
Click here to see video - तुम छोड़ जाओगी तुम छोड़ जाओगी  मुझे पता है तुम भी एक दिन मुझे छोड़ जाओगी ।  बातें कितनी ही कर लें हम पर तुम बेवजह रूठ जाओगी । कोई कस्में वादे नहीं की हमनें,  पर बातों से भी तुम अपने एक दिन मुकर जाओगी । मुझे पता है तुम भी मुझे सताओगी ।। मैं मिन्नतें करता रहुगाँ मनाने की,  और तुम नहीं मान पाओगी । जानता हूँ मैं गुनहगार नहीं रहूँगा । पर मेरी दोस्ती को तुम ठुकरा जाओगी । मुझे पता है तुम भी एक दिन अकेला कर जाओगी ।। मन भर जायेगा मुझसे तुम्हारा, या कहीं मन फिर लगाओगी । मेरी बातें पुरानी लगने लगेगी, या मेरे से ऊब जाओगी । कारण चाहिये होगा ना दुर जाने को, पर तुम बेवजह लड़ जाओगी ।। समझाना चाहुगाँ भी मैं जो, तुम नकारते जाओगी, एक दिन फिर आयेगा, और मुझे भी बुलाओगी । मैं समझता रहुगाँ सब, पर फिर भी तुम सब बहाने लेकर समझाओगी, और तुम फिर छोड़ जाओगी ।। मुझे पता है तुम मेरी कभी हो नहीं पाओगी । बना भी गई मेरी जिन्दगी तो तोङ भी जाओगी । वक्त बदलेगा मन बदलेगा, और आखिर तुम छोङ जाओगी ।। Kavitarani1  119