बसंत आया | Basant aya
बसंत आया - विडिओ देखे बसंत आया कड़ाके ठण्ड से सिहर गये थे । बाहर जाने से भी डर गये थे । रह गये थे सिमट कर खुद ही में । रह गये थे लिपट कर खुद ही में। अब बसंत आया, बहार लाया ।। अब मन भाया, मौसम नया आया । कुछ गिरते पत्ते उड़ते । शीतल हवा के झोंके चलते । तन को सुकून आया । पवन के वेग में बदलाव आया । खुश करता बसंत आया ।। आया बसंत पतझङ भी आयेगा । खुशहाल ये मौसम भी बदल जायेगा । मन खोया वापस आयेगा । तन नये भाव लायेगा । ये मौसम ऐसे ही बदल जायेगा ।। जैसे बसंत आया वैसे खुशियाँ आयेगी । कुछ पल ही जीवन रंग भायेगी । ये घडियाँ इन्हें कहानी गायेगी । ये मौसम याद रहेगा। ये बसंत याद रहेगा । Kavitarani1 98