मै हूँ साथ तेरे / main hun sath tere
मै हूँ साथ तेरे भूला भटका राही बनकर। मन मौजी खोजी बनकर। आ जायेगा तू जो मेरा होकर। कहूँगा तुझे हर दम, मैं हूँ साथ तेरे।। आस ना कर, रास ना कर। भूल ना है, क्या पथकर। भटक-भटककर, रुक-रुककर। देख ले मुझे पलटकर।। जग का कोई सांई नहीं है। जग का कोई साथी नहीं है। छोङ साथ रह-रहकर। मैं रहूँगा साथ तेरे।। तू कल फिर छोङ ना जाना। मुझे अकेला तोङ ना जाना। आना मेरा होकर। मैं हूँ साथ तेरे होकर।। मिलेगी ठोकर तो चलुँगा। तुझे कंधों पर ले चलुँगा। कहूँगा होकर में थककर। मैं हूँ साथ तेरे हरदम।। छोङ जग की बात आजा। सच पकङकर पास आजा। मेरा होकर बस में होकर। मैं हूँ साथ तेरे आजा।। -कवितारानी।