संदेश

कोई तुझसा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोई तुझसा | koi Tujhsa

चित्र
Koi mile tujhsa - video dekhe   कोई तुझसा  ज्यादा ख़्वाहिशें नहीं दिल में मेरे । बस कोई साथ जीये तुझसा ।। सपने अधूरे रह जाये मेरे कोई गम नहीं  । बस कोई पास रहे तुझसा ।। खुशियों का दामन ना मिले कोई  । पर कोई सहलाये तुझसा ।। ज्यादा आरजुएँ नहीं दिल में मेरे  । बस कोई हमसफर मिले तुझसा ।। बातें अधुरी रह जाये मेरी, कोई बात नहीं।  पर लब्ज सुनायें कोई तुझसा । हँसी दबी रह जाये मेरी, कोई गम नहीं  । बस कोई मुस्कुराये तुझसा ।। ज्यादा जीने की चाह नहीं दिल में मेरे । बस कोई लम्हे साथ बिताये तुझसा ।। सफर अधुरा रह जाये मेरा, कोई गम नहीं  । बस साथ चले कोई तुझसा ।। गीत अधुरे रह जाये मेरे, कोई बात नहीं  । पर कोई नगमें सुनायें तुझसा ।। ज्यादा पाने की चाह नहीं दिल में मेरे । बस कोई मिल जाये साथ तुझसा ।। Kavitarani1  34