मेरे गम | mere gum | my grief
मेरे गम- वीडियो देखे मेरे गम मेरे सपने बहुत है, जैसे तेरे अपने बहुत है । पर सपनों में एक भी पुरा होता नहीं, जैसे अपनों में कोई एक मुझे मन से पुछता नहीं। मेरी बातें बहुत है । जैसे मेरी यादें बहुत है । पर एक भी बात पत्थर की लकीर नहीं। जैसे मेरी यादों में कोई एक यादगार नहीं। मेरे दोस्त बहुत हैं , जैसे मेरे दोस्त बहुत है । पर दोस्तो में एक भी खास नहीं, जैसे मेरे दोस्तो में कोई मेरे आस पास नहीं । मेरी सहेलियाँ बहुत है । जैसे मेरी पहलियों में एक भी सच्ची नहीं , मेरे गम बहुत है , जैसे मेरे में दम बहुत है । पर गम एक ही कभी रहता नहीं , जैसे दम मेरे में भरता नहीं . मेरी इच्छाये बहुत है , जैसे मेरी अभिलाषायें बहुत है । पर इच्छायें मेरी पुरी होती नहीं, जैसे अभिलाषायें साफ होती नहीं । मेरे सपने बहुत है ।। Kavitarani1 18