संदेश

hindi ki nayi kavita लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

है मोहब्बत तो

चित्र
है मोहब्बत तो  कैसी मोहब्बत का आलाप करते। स्थिर चित् ना एक पल धरते। हरते रुप, धुप जग की रोज ही। कैसे अपना एक मन है कहते।। है मोहब्बत तो जलना सिखो। तेज धुप में अपनों की सुनना सिखो। है बंसत तो पतझड़ की याद रखो। है बारिश तो सुखे को ध्यान रखो। दूर बैठ ना ज्ञान बांटो। अपने अस्थिर मन को ना बांटो। है सत्य प्रेम तो मीरा बन जाओ। मिले प्रेमी से तो राधा बन जाओ।  एक ही मन को एक पर रखना सिखो। है मोहब्बत तो जीना सिखो।। - kavitarani1 

वक्त भी बदलेगा / waqt bhi badalega

चित्र
ना अच्छा समय हमेशा रहता है, ना बुरा समय हमेशा रहता है। तो यही बात मन में रख हमें हमेशा कर्म करने चाहिए। कि जब कोई ऋतु हमेशा बनी नहीं रहती तो ये वक्त कैसे एक सा बना रहेगा- ये वक्त भी बदलेगा ।   वक्त भी बदलेगा  बादल गरज रहे, बिजलियां चमक रही। मौसम भड़क रहा, बारिश बरस रही।  मैं बिन मौसम बैठा हुँ,  क्यों मैं ऐसे ऐठा हुँ। कही खोया हुआ सा मन मेरा, सोच रहा मैं आगे बढ़ने की। वो भाव मेरे औझल है,  सब और जल ही जल है। ये नहीं की मैैं हारा हूँ,  पर अपनों से बेसहारा हूँ।  मैं रोज नयी दौड़ चूनने वाला हूँ , जीवन में जोड़ नयी बुनने वाला हूँ।  इंतजार में हूँ कब बहुगाँ, बहता निर्मल दरिया बनुगाँ। सब कुछ प्रकृति पर है, मौसम भी बदलते है।  ये वक्त भी बदलेगा, मेरा वक्त भी बदलेगा।। - kavitarani1 

आज की बात कर | Aaj ki bat kar

चित्र
  Aaj ki bat kar - click here to see video हमनें देखा है कि लोग हमेशा अपने दुखड़े सुनाते रहते हैं, और अपनी असफलता पर समय, परिस्थिति, लोगों को दोष देते रहते हैं। जबकि हमें अपने आज की बात करनी चाहिए। हमें हमेशा आज की बात करनी चाहिए, क्योंकि यही है जो स्थिर है बाकि सब परिस्थिति, समय अनुरूप बदलते रहते है। इसी पर कविता - तु आज की बात कर । आज की बात कर। गये गुजरे किस्सों की बात ना कर। जो छोङ गये उन लोगो की बात कर। ऐ रवि तू सुन कौन तुझे अपनी बताता है। तू आज जो साथ है, तू बस उनकी बात कर।। जो तेरे होते वो तो छोङ जाते क्यों। अपनी तारीफों में से तूझे भूलाते क्यों। ऐ रवि तू ही सोंच कौन सच साथ था। तू जो आज है उस सफर में वैसे भी कौन साथ था।। जो चले गये उनका ना अफसोस कर। जो भुल गये उनको ना तू याद कर।  ये वक्त तेरा है इसे तूने बनाया है याद रख। जो सच्चे मन से पास है बस उसे साथ रख।। तेरे चाहने वाले तेरा स्वार्थ से साथ ना देंगे। हर खुशी गम में तेरा साथ देंगे। तू बस उन्हीं के साथ हिसाब रख। तू बस आज की बात कर।। - कविता रानी।