बदलते ठिकाने / Badalate Thikane
Click here to see video बदलते ठिकाने दर बदलते, दरबार बदलते, वक्त के साथ हालात बदलते, हो बारिश का मौसम जो, दरिया के रूप बदलते । सुर बदलते, सरताज बदलते, समय के साथ हाल और हालात बदलते, लोग बदलते, लोगों की बात बदलती, हो बुरा दौर तो लोगों के शौर बदलते । तारे बदलते, सितारे बदलते, हर दिन चाँद के आकार बदलते, हो बात धरती की तो, पग - पग पर इसके रूप बदलते । मन बदलता, तन बदलता, जगह बदलने के साथ, जग बदलता, ठिकाने बदलते, मन के और तन के पहनावे बदलते । शहर बदलते, गाँव बदलते, गुजरते जमाने के साथ, घर बदलते आँगन बदलते, रोज - नये आयाम बदलते । समय बदलता, ठिकाने बदलते, लोगों के रहने के मिजाज बदलते, हो अच्छे दिन तो, सुर लोगों के है बदलते है ।। Kavitarani1 238