आसान नहीं मनचाहा पाना | Asan nhi manchaha pana
आसान नहीं मनचाहा पाना- वीडियो देखे हमें लगे की रास्ते आसान हैं और मंजिल आसानी से मिल जायेगी, तभी कहीं से परेशानियाँ सिर उठाती है। ये रास्ते के पत्थर बनकर हमारा रास्ता रोकते हैं व हमें बताते हैं कि आसान नहीं मनचाहा पाना। आसान नहीं मनचाहा पाना हो राहें सुलभ सामनें । लोग खड़े हो होंसला थामने । पथ से भटका राहगीर विरले आता है । कंटीली झाड़ियों से टकराता है । राह के रोड़ो से मार खाता है । लडखङाता पथिक दृढ़ निश्चयी ही आ पाता है । भटकता अटकता समझ जाता है । आसान नहीं मनचाहा मुकाम पाना ।। जो रहे अडिग लक्ष्य पर, वही मंजिल पाता है । बन साथी दुश्मन गले लगते है । मिठे बोल-बोल लोग जहर भरते है । पीठ पर वार करने वाले अलग चाल चलते है । सामने मुश्किल हो खड़ी की दोस्त बन घाव करते है । आसान नहीं ऐसे में ध्यान लगाना । होश में इन लोगों को अनदेखा कर पाना । आसान नहीं मनचाहा मुकाम पाना ।। जो चुन रखी मंजिल उसे पाना है । खुद से पहले - फिर जग से भीड़ जाना है । कुछ अलग करके दिखाना है । कुछ अचरज कर जाना है । पर सोंच अप्रत्याशित रुकावटों को । छुपे हुए इन मधुर बने काटों को । ल...