सुकुन मिल जाये | sukun mil jaye
Sukun mil jaye- video dekhe सुकुन मिल जाये कुछ ख़ास नहीं ख्वाहिशें मेरी । बस सुकुन आ जाये । मौत से डर नही लगता मुझे। बस जिंदगी मुस्करा जाये। अंधेरा बहुत है चारों ओर । कोई दीप नया जला जाये । मैं पत्ता पतझङ का गिरने वाला । बसंत कोई ले आये । जी लिया मैं खुब अपने आप में । अब साथ कोई दिल को भा जाये । आराम नहीं पसंद मुझे । बस राहें धीमीं हो जाये । उड़ना चाहूँ खुलें आसमान में । कुछ बंधंन मुझे छोड़ जाये । मैं भी जी लू अपने हिसाब से । बस यही कृपा हो जाये । बस सुकुन मिल जाये ।। Kavitarani1 102