संदेश

hindi kavita sath na kuchh jayega लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Sath kuchh na jayega | साथ कुछ ना जायेगा

चित्र
साथ कुछ ना जायेगा - विडियो देखे साथ कुछ ना जायेगा। क्या ही लेकर आया है,  क्या ही लेकर जायेगा। मन का मोह छोङ रे बंधे, साथ ना कुछ जायेगा।। कोङी-कोङी माया जोङी, पल-पल कर दुनिया छोङेगा, छोङा ना मोह रे बंधे,  कब सच समझ पायेगा, सब यही रह जायेगा बंधे, साथ ना कुछ जायेगा।। क्या ही तेरा तुझसे लागे, क्या ही तेरा तुझमें रह पायेगा, माटी से मिला है सबकुछ,  सब माटी में मिल जायेगा, मन का मोह छोङ रे बंधे, साथ ना कुछ जायेगा।। बन जा मन का सच्चा बंधे, सत्य ही गुण गायेगा, राम का नाम ले बंधे, राम में मिल पायेगा, साथ ना लाया कुछ भी, साथ ना ले जायेगा। साथ ना कुछ जायेगा।। - kavitarani1