संदेश

motivational poetry लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिन्दगी | Life

चित्र
  Zindagi - click here to see video ज़िन्दगी   चोट खाई है कई, दर्द पता है मुझे। ठोकर लगने का मलाल पता है मुझे। हार कर कई बार बैठा हूँ मै। धोखे कई खाकर बैठा हूँ मैं। मुझे ना समझाओ ऐ दुनिया वालों; की क्या होता है खोने का डर।। मुझे ना बताओ ऐ दुनिया वालों। कि क्या होता है अपनों का फर्ज।  हर अपने को पराया पाया है मैंने। हर अपने खास से दोखा खाया है मैंने। अब दर्द नहीं खोने का, ना पाने की ज्यादा खुशी। जिन्दगी चले अपनी धुन में, बस यही कमी। मन की करुं, मै करुं अपनी। चलती रहे जीवन की ये हस्ती। मुझे ना सिखाओ ऐ दुनिया वालों, क्या है जिन्दगी? मुझे ना सिखाओ ऐ दुनिया वालों, क्या है बन्दगी? -कविता रानी।

Jab sab thik ho (जब सब ठीक हो) hindi poetry

चित्र
Click here to see video for this poem   जब सब ठीक  हो।  जब मन भरा हो।  सब कुछ हरा हो । घाव भरा हो । और चाव चढ़ा हो । कुछ नया नहीं आता। मन नया नहीं चाहता । बस कट रहीं हैं अच्छी जिंदगी। बस चल रही है बदंगी। कुछ खास नहीं भाता। सब खास ही होता। यही कहता में जाता। और कुछ याद नहीं आता।  जब सब ठीक  हो। जब सब अच्छा हो । जब मन बच्चा हो। जब तन अच्छा हो। कुछ ज्यादा किया नहीं जाता।  कुछ जिया नहीं चाहता।  बस जीया है जाता।  बस चला है जाता। । - कविता रानी। 

आगे बढ़ना होगा | Aage badna hoga

चित्र
  Click here to see video चाहे लाख परेशानियाँ आये हमें रुकना नहीं आगे बढ़ना है और इसी को हिम्मत कहते हैं। यहाँ इस कविता में आपको एक जोश के रुप में शब्दों की श्रृंखला मिलेगी जो आपको प्रेरित करेगी। आगे बढ़ना होगा। हो धरा शुर्ख, तपती जमीन। आग बरसती हो आसमान से तो क्या। लगे प्यास जोर से तो भी जीना होगा। रहना है वजूद में तो आगे बढ़ना होगा।। हो दुर्गम राह, काँटो भरा जहान। हिम्मत तोङती रहे आती सर्द बया। रह अकेले सब यूॅ ही सहना होगा। रहना है वजूद में तो आगे बढ़ना होगा।। हो दौर तुफां का, कङकती हो बिजलियाँ। चाहे जल बन जाता हो जलजला। हो कठिन समय तो भी रुके रहना होगा। रहना है जो जीवन से जुङे, तो आगे बढ़ना होगा।। हो भीङ भारी, कम होती ईमानदारी। धक्के लगते भीङ में, ठोकरे रहे जो जारी। एक धुन बनाये, खुद ही अपनी राह बनाए चलना होगा। रहना है वजूद में तो आगे बढ़ना होगा।। -कविता रानी।