संदेश

batein dil ki लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बातें हो जाने दो | Batein ho jane do

चित्र
  बातें हो जाने दो  बातें ही तो है, हो जाने दो । कुछ ही ख़्वाहिशें है, पूरी करने दो । मिलते नही कभी ऐसे हम, सपनों में साथ रहने दो । जो गया गुजर वो समय भूल जाने दो । बातें ही तो है, हो जाने दो ।। कट रही है घडियाँ, जिन्दगी भी । बट रही है खुशियाँ, और कमियाँ भी । गम के सागर में गोते रोज लगातें है । जो है मन में कह देने दो । बातें ही तो है हो जाने दो  ।। वो ख्वाबों का शहर, अनदेखा रह जाये । बगंले, कारें और आराम रह जाये । मेरे काम और काम के फुर्सत के पल साथ गुजारने दो  । पास नहीं हो फोन से बताने दो । बातें ही तो है हो जाने दो । मन की बाहर आ जाने दो । सब्र के फल मिलने दो । अपने हाल सुनाने तो दो । मिलना ना हो कोई बात नहीं । बातें ही तो है, हो जाने दो ।। कुछ ही ख़्वाहिशें है, पूरी करने दो । मिलना मुमकीन होता नहीं, तो कहने दो । बातें ही तो है, हो जाने दो ।। Kavitarani1  56