ऐ भारत के वीरो जागो / E Bharat ke veero jago



Bharat ke veero - video yha dekhe

ऐ भारत के वीरो जागो 


कह गये इंकलाब उन वीर शहीदों को याद करो।

ऐ वतन के  बासिदों देश की बात करो।।


बात करो सन् सत्तावन की,

आजादी की बात करो ।

देश पर मर मिटें क्यों उन वीरों की बात करो।।


याद करो विदेशी आक्रान्ताओं की,

गुलामी की बात करो।

देश की रक्षा करने को मिटे क्यों शहीदों की बात करो।।


कह गये इंकलाब, जयहिन्द को याद करो, 

ऐ भारत के वीरो जागो!

भारत के इतिहास की बात करो।।


आधुनिकता से उभरो देश की माटी का गुणगान करो।

चीनी,पाकिस्तानी का हर दम बहिष्कार करो।।


जो काम ना आये देश के उस धर्म जात का नाश करो।

भारत की पावन धरा को भारतीयता का नाम करो।।


उठो! जागो! हे देश के वीरों। 

सैनिकों का सम्मान करो।

लड़ रहे सीमाओं पर वो, तुम देश में कुछ काम करो।।


ऐ भारत के वीरों जागो। 

भारत का नाम करो।

पार्टी,दल से ऊपर उठो, बस जय हिन्द का गुणगान करों ।

बस 'जय हिंद ' का गुणगान करो।

हे भारत के वीरों जागो।।

भारत माँ की जयकार करो।।


कवितारानी 1

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मैं राही बन चलता हूँ | Main Rahi Ban Chalta hun