भूला नहीं | bhula nahi main | Didn't forget
भूला नहीं मैं - विडिओ देखे भूला नहीं पगदण्डी बचपन की, खैत की मेर मेरी । काली गाय देवंती और उसकी बछिया प्यारी । वो पुराना घर और उसके लिये मेरे सपनें । अपना घर और उसके लिये मेरे सपनें । आसान नहीं कुछ भी संजोये रखना । भूला नहीं मैं जो भी बनाया था मैंने अपना ।। साथ वो अल्हड़ों का, मिजाज वो कुल्हड़ो का । राज खास दोस्तों के, साज अपने और अपनों के । तारों भरी रात के तारे सारे, मुझसे मिलते वो सपने सारे । भूला नहीं मैं, याद है मुझे वो अपने प्यारे ।। चिड़िया प्यारी जो पास थी आई मेरे । मेरे हरी तोते की बातें सारी । मेरे मोहल्ले के भाग दौड़ और सबकी हौड़ । याद है मुझे भुला नहीं मैं । भूला नहीं मैं।। अब बस यादें है और जो भूला नहीं साथ है । अब बस वो बातें है और जीये वो याद है । कुछ खास हासिल नहीं की भूला नहीं । सपनें थे जो छोटे पा लिया भी जी लिया भी । अब बस आराम है और ये जीवन है और, साथ यादें है जो भूला नहीं मैं ।। Kavitarani1 159