संदेश

ये साल गुजर गया है लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ये साल गुजर गया है / Ye sal gujar gya

चित्र
ये साल गुजर गया है- वीडियो देखे  ये साल गुजर गया है  गुजरे साल की तरह गुजर गया है । ये सत्र भी आखिर बित गया है ।। ना हम मिलेंगे फिर इस तरह यहाँ ।  ना ये दिन दोहरायेंगे फिर से यहाँ ।। जो गुजारे वो लम्हे किस्से बन गये हैं ।  ये सत्र अपने जीवन की कहानी बन गये हैं ।। कभी याद करें तो मन खुश कर गये हैं । साथ जीये जिनके वो चेहरे मन में बस गये हैं ।। कुछ कहूँ तो शब्द कम लगने लगते हैं ।  शानदार था सफर लब्ज इतना कह रहे हैं ।। किसी को डाढ पड़ी, किसी की पड़ी थी मार । कोई हॅस रहा था नादानी पर, कोई भाग रहा खाकर मार ।। वो प्रतियोगिताओं में चला जीत का साल । हार कर भी कम ना हुआ मनोबल ऐसा था ये साल ।। परीक्षायें आती रही जाती रही, जैसे मौसम आते-जाते रहते । मस्ती-मौज के साथ बिना डर के परीक्षा देते जाते ।। होमवर्क का बोझ और रोज का देर से आना । याद रहेगा हर बात पर कोई बहाना बनाना ।। वो आपस में लड़ना और फिर सुलह हो जाना । यारों के साथ घुमने जाना और बातें बनाना ।। सब याद रहेगा जैसे गुजरा इस साल में । कहीं भूल ना जाना इस गुजरे साल में ।। यादों का एक कारवां यहीं शुरू हो गया है ।  दे...