स्वर्ग सा सुन्दर | swarg sa sundar
Click here to see video स्वर्ग सा सुन्दर कोई पूछे मुझसे स्वर्ग क्या ? कोई कहे स्वर्ग से सुन्दर क्या ? मैंने जो देखा फिर वो कहूँ। मेरी मन की ही बात कहूँ। 'स्वर्ग सा सुन्दर होता ; और क्या? हिमालय सा सुन्दर होता; और क्या ? यहाँ वैद हैं , यहाँ वैदिकाएँ हैं। यहाँ औषधि है , यहाँ हरियाली है। ताजगी का यहाँ जैसा अहसास; कहाँ ? हिमालय स्वर्ग सा सुन्दर और कहाँ ? यहाँ नदियां कलरव कर गाती है। जीव-जगत को ये भूमि भाती है। आनंद की यहाँ सोगात है। स्वर्ग सी सुन्दर ये धरती है। यहाँ देवी देवता बसते हैं। यहाँ महाकाल , योगी रहते हैं। यहाँ बादलों की सेर है। यहाँ सुन्दर सवेर है। यही स्वर्ग सा सुन्दर है, यही स्वर्ग है । हिमालय स्वर्ग सा सुन्दर है। - कविता रानी।