दीपावली की शुभकामनायें / deepawali ki shubhkamanayen
दीपावली की शुभकामनायें दीप दान का उत्सव आया, हर्षोल्लास जगाने को, घर-घर रोशन हुआ, नववर्ष बुलाने को। खुशी के पर्व को सब एक साथ बैठ मनायें, मन से बात कहूँ, दीपावली की शुभकामनायें। पाँच दिन, पाँच रंग खुशियाँ लेकर आये। हर दिन यादगार बने और स्मृति पटल पर छाये। धन तेरस को धनवैभव दोनों हाथ कुबैर लुटाये। रुप चवदस को आपका घर आँगन आप बिखर जाये। लक्ष्मी पुजन को हर छोर रोशन कर दीप जलाये। गोवर्धन पुजन कर शांत मन पवित्र पङवा मनायें। भाई दूज का अतुलनीय प्रेम जीवन नभ पर छाये। पाँच दिनों के उत्साह संग खुशियाँ महकती जाये। रोग मिटे, दोष मिटे, क्लेष शांत हो जाये। रोग मिटे, दोष मिटे, क्लेष, द्वेष शांत हो जाये। स्वच्छ निर्मल काया से उल्लास का त्योहार मनायें। मौज करना, मस्ती करना कुछ मेरा मनन हो जाये। अपनी खुशी में प्रकृति को नुकसान ना पहूँचाये। देश हित मे दीप भले, एल ई डी रास ना आये। मौज में मस्ती भली, प्रकृति को ना सताये। रंग रहे मौज का हरपल बिते गीत सा। दीपावली की शुभकामनायें।। -कवितारानी।