संदेश

time ghadi par kavita लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वक्त-वक्त की बात है | waqt-waqt ki baat hai

चित्र
  वक्त-वक्त की बात है वक्त-वक्त की बात है,  हाँ सब वक्त की बात है । कोई खास होता है कभी, कभी कोई नाराज है । कोई खाश होता है कभी, कभी कोई नागवार है । ये समझ की बात है, या फिर बस वक्त की बात है ।। ज्ञान देता है नीच कोई, बेबस सुनता इमानदार है । घमंडी अकङता है कहीं, सहता बलवान लाचार है । लुटता देश-दौलत को कोई, देखता बेबस आम है । ये वक्त-वक्त की बात है, हाँ सब वक्त की बात है ।। चापलूस करता मौज कहीं, मेहनती का ना गुणगान है । गुणहीन का बोलबाला कहीं, गुणवान का दिक्कार है । बेईमान ईमान का बखान, सुनता जन जैसे ज्ञान है । ये सब वक्त की बात है, ये वक्त-वक्त की बात है ।। उपकार करता लालची, निस्स्वार्थ दान का बहिष्कार है । शराबियों की वाह वाही, सज्जन का तिरस्कार है । अपराधियों को पुरस्कार कहीं, नेक दिल पर अत्याचार है । ये वक्त-वक्त की बात है, ये सब वक्त की बात है ।। सन्मार्गी का मजाक कभी, कुमार्गी पर ध्यान है । कुकर्मी का सत्कार कहीं, सत्कर्मी पर तलवार है । कलियुग का दौर भारी, हर और हाहाकार है । ये वक्त की बात है, ये आज के दौर की बात है ।। -कवितारानी।