संदेश

I'm not a looser लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हारा नहीं मैं / Hara nhi main

चित्र
हारा नहीं मैं- वीडियो देखे हमारी राह में कई बार ऐसे मोङ आते हैं जब हम मन से हारे हुए लगते हैं, पर मन में से कई ये आवाज भी आती रहती है कि नहीं हारा नहीं मैं।   हारा नहीं मैं  हारा नहीं मैं,  बस अटक गया हूँ । जीवन की इस दौड़ में,  मैं यूँ ही रूक गया हूँ ।। मंजिल ये नहीं मेरी जहाँ बैठा हूँ । जाना है दूर तक जाने क्यूँ ऐंठा हूँ ।। एक जुनून की कमी हो गयी है, एक प्यास की जरूरत आन पड़ी है । आराम परस्त लग रहा हूँ ।  लग रहा है की ज्यादा ठहर गया हूँ ।। अब समय आ गया , अब मन उतर गया । अब यहाँ रूकना नहीं मुझे,  अब आगे बढ़ना है मुझे ।।   वो मुकाम मेरा इंतजार कर रहा , वो सपना मुझे कह रहा । बहुत है तु रूक लिया, अब उठ आगे बढ़ कह रहा ।। हारा नहीं मैं,  बस अटक गया हूँ । जीवन की दौड़ भाग में,  फस गया हूँ । हारा नहीं मैं,  बस थोङा सा रूक गया हूँ।। Kavitarani1  110

हारा नहीं मैं | hara nhi main

चित्र
हारा नहीं मैं- kavita देखें हर पल, हर जगह आती परेशानियों से कौन ना हार जाता है। पर अपनी मंजिल पर लक्ष्य केन्द्रित राही को अपने मन से ही प्रेरणा मिलती रहती है, और मन से उसके हमेशा आवाज आती है, हारा नहीं मैं।   हारा नहीं मैं  ये दुनिया अब जाकर मुझे वश में कर गई।  कुछ महिनें हुए की जैसे जिंदगी तर गई । जो ढुब रहा था तन्हाई में वो अब अकेला नहीं।  खुशियाँ है आखों में पर सपने गुम कहीं।। हारा नहीं मैं, ना हिम्मत खोया हूँ।  बैठ अकेले मैं बस सोंच रहा हूँ । क्यों बिन मंजिल पाये सो रहा हूँ।  हूँ व्यस्त बहुत लग रहा है ।। अगस्त से नवम्बर सब व्यर्थ रहा है।  पर अब फिर से जिद लानी है । जो बने बाधायें उनसे दूरी बनानी है।  जीना है सपना पूरा करके ही रहना है ।। हारा नहीं मैं ना हारूगाँ अभी मैं।  मंजिल पाने तक जीना मुझे है । एकांत में रहना मुझे हैं । लक्ष्य तक जीना हैं मुझे।। Kavitarani1  92