कुछ तुम कहो | kuchh tum kaho
Kuchh tum kaho- वीडियो देखा कुछ तुम कहो कुछ तुम कहो, कुछ मैं सुनूं । हो कही भी तुम, मैं तुम्हें चुनूं । आसान हो जाये सफर मुश्किल । पास कहीं जो तुम रहो ।। कुछ चाहो तुम, कुछ मैं दूं । हो ख्वाहिश कोई, मैं पूरी कर दूं । खुशियाँ हो सफर में यूं । तुम खुश हो मैं देखता तुम्हें रहूँ ।। कुछ नाराज तुम हो, कुछ मैं मनाऊँ । हो बात कोई भी भले, मैं तुम्हें बताऊँ । कट जाये सफर ये । साथ जो तुम रहो ।। कुछ सपनें तुम देखो, कुछ पूरे में करूँ । हो कोई चाह भी, मैं पल में पूरी करूँ । भरा रहे संसार ये, चलता रहे सफर ये । हर बात को तुम्हारी पूरी जो करूं ।। कुछ तुम प्यार करो, कुछ प्यार मैं लूं । हो हालात कोई, मैं तुम्हें संभाल लूं । कट जाये जीवन सफर ये । साथ कहीं जो तुम रहो ।। Kavitarani1 33