बातें हो जाने दो | Batein ho jane do
बातें हो जाने दो बातें ही तो है, हो जाने दो । कुछ ही ख़्वाहिशें है, पूरी करने दो । मिलते नही कभी ऐसे हम, सपनों में साथ रहने दो । जो गया गुजर वो समय भूल जाने दो । बातें ही तो है, हो जाने दो ।। कट रही है घडियाँ, जिन्दगी भी । बट रही है खुशियाँ, और कमियाँ भी । गम के सागर में गोते रोज लगातें है । जो है मन में कह देने दो । बातें ही तो है हो जाने दो ।। वो ख्वाबों का शहर, अनदेखा रह जाये । बगंले, कारें और आराम रह जाये । मेरे काम और काम के फुर्सत के पल साथ गुजारने दो । पास नहीं हो फोन से बताने दो । बातें ही तो है हो जाने दो । मन की बाहर आ जाने दो । सब्र के फल मिलने दो । अपने हाल सुनाने तो दो । मिलना ना हो कोई बात नहीं । बातें ही तो है, हो जाने दो ।। कुछ ही ख़्वाहिशें है, पूरी करने दो । मिलना मुमकीन होता नहीं, तो कहने दो । बातें ही तो है, हो जाने दो ।। Kavitarani1 56