होने दो जो होता है | Ho jane do jo hota hai
होने दो जो होता है बातें कई हो गई अब काम करना है, कुछ दिन ही यहाँ रहना है और क्या करना है । कहते है तो कहने दो, अब लोगों को रहने दो । अपनी जिन्दगी का एक चेप्टर है ये चल रहा, जो कोई हो आस-पास अपनी ही कह रहा । जीवन के लम्हे बनने दो, जो बने बात बनने दो । जाने के बाद भी कुछ तो बातें चलेगी ही, यहीं अच्छा है अपनी मोजुदगी कहेगी ही । हमनें क्या किया यह हम जानते है, दुनिया में रहते है सब जानते है । जो हो रहा वैसे ही इसे अब कहने दो । लोगों का काम है कहना अब कहने दो । कुछ दिन और रहना है, कुछ बातें रहने दो । भूलना आसान नहीं सब जानते हैं, जो बूला सके उसे भूलने दो ।। Kavitarani1 206