संदेश

मेरी जिंदगी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरी जिंदगी | Meri zindagi

चित्र
मेरी जिंदगी-वीडियो देखे पथिक कितना ही साहसी क्यों ना हो पर जीवन में कई बार विकट मोङ आते हैं और वो घबरा जाता है, जबकि हमें ऐसे ही समय में हिम्मत रखने की जरुरत होती है।    मेरी जिंदगी  मेरी जिंदगी में चल रही जद्दो-जहद है । कुछ ख़्वाहिशें हासिये पर है कुछ हासिल है । नागवार सपनों की चाहत से मेरी हकीकत मचल रही है।  मेरी जिंदगी में आजकल हलचल बहुत है ।। कुछ खास पाने की उम्मीदों से जुझ रहा हूँ ।  इस दुनिया के कठिन सबब सिख रहा हूँ।  मुझे चाहत नहीं ज्यादा कुछ पाने की। पर तारे आसमान में तलाश रहा हूँ ।। आज भी होंसले से पंख फैलाये हैं । जो चले साथ उनके गुण गाये है । राह के पत्थरों से नाराजगी छुपाई है । मैंने सब खोकर जिंदगी जो पाई है ।। मैं कल की सोंच आज भी नहीं रूकता । जो कर ना सकूं पूरा वो वादा नहीं करता । कुछ अभिनय की कला मैंने पाई है ।  मुस्कुराहटों से मिल, मैंने गमों पर जीत पाई है।  मेरी कहानी के सब ही ये हिस्से हैं ।  जो मिले कहीं किसी मोड़ पर ये मेरे किस्से हैं ।  कुछ खास नहीं पर सबक सबने सिखाया है । ऐ जिंदगी तुने हर दिन बहुत सिखाया है ।। Kavit...