जीवन दरिया है | Jivan dariya hai


जीवन दरिया है- वीडियो देखे

इस संयोग से मिले मानव जीवन को हम कभी व्यर्थ नहीं कह सकते, पर हमें इसके मूल भाव और इसकी कार्य शैली को भी समझने की आवश्यकता है। जीवन की हम कई चीजों से तुलना कर सकते हैं। यहाँ जीवन की तुलना एक बहते हुए दरिया से की गई है।

 जीवन दरिया है 


ऊँचे पर्वत से निकल कर आता है।

ये बहता जाता है।

बहता दरिया है।

ये जीवन बहती नदिया है।।


सागर में जानें को जाता है।

बहता जाता है।

ये जीवन एक दरिया है।।


झरना सा गिरता है।

बनता तमाशा ये।

पत्थरों से टकराता है।

मन को मोहता है।

शांत सा बहता है।

ये दरिया सागर को जाता है।

बहता दरिया है।।


जीवन भी बहता दरिया है।

मर मिट जाना है।

मिट्टी को बहाना है।

ये सागर में मिल जाना है।

बहता दरिया है।।


जीवन सागर में मिल जाना है।

संभल कर चलना है।

सबके काम आना है।

जीवन सबके काम आना है।

बहता जाना है।

जीवन बहता जाना है।

बहता दरिया है।।


Kavitarani1 

45

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मुझे मुझमें रहने दो / mujhe mujhme rahne do