बुरा में नहीं | Bura main nahi


 

Click here to see video

बुरा मैं नहीं


बुरा मैं नहीं, बुरा वक्त बन आया है।

लगता है कहीं अंधेरे कोनो से निकल आया है।

जैसे दुख का साया मंडराया है।

मै खुशी की तलाश में था आगे बढ़ा।

ये मेरे सिर पर था जैसे खङा।

जब मै अपनी जिद् पर ही अङा।

वक्त ने बताया कि वो मुझसे है बङा।।


मैं हकलाया, भरमाया, शर्माया, लजाया।

फिर उस समय कुछ ना समझ पाया।

बचा फिरा फिर संभाल लाज।

निकाला वक्त फिर कुछ बङा आज।

आज फिर खुशी की तलाश में हूँ। 

पर जैसे मन में कहीं उदास मैं हूँ।

अब एक हिचक जैसे साथ है।

लगता है निराशा कुछ ज्यादा खास है।

मैं फिर सोंच विचार कर रहा।

देख रहा, जाॅच रहा कि कौन ज्यादा खराब है।

पता चला देख पिछे कि;

बुरा मै नहीं, बुरा वक्त बन आया है।।


- कविता रानी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मैं राही बन चलता हूँ | Main Rahi Ban Chalta hun