बारिश की बात है


ये बारिश की बात है। 


 बारिश के मौसम की शुरुवात है। 


हवायें तेज है।

लगता है मौसम बदलने  वाला है। 

हवाओं में सुगंध है।

लगता हैं बारिश होने को है। 

मैं क्षितिज देख रहा।

बादलों की झुरमुट है। 

शीतल पवन का अहसास है। 

ये खुशनुमा मौसम का आगाज़ है।।

 

हवायें तेज़ है।

लगता हैं मौसम बदलने वाला है। 

अब बूंदे बरसने लगी है।

ये पहली बारिश है। 

धुल बह रही है।

आसमान का नया अंदाज है। 

मिट्टी की खुशबू पसंद आ रही।

लगता जैसे नये जीवन की शुरुवात है।।

 

गरज़ते बादल उमङ रहे हैं।

कशिश सी मौसम में हैं। 

हवायें अब मंद है। 

हो चुकी बारिश की शुरुवात ये।

तपती जमीन को राहत है। 

सूलगती हवाओं को आराम है।।


धुप अब छांव में बदल चुकी।

धरती पर अब नम निशान है। 

सब कुछ अचानक बदला हुआ लग रहा।

लगता हैं नया मौसम की शुरुवात है ।

ये बारिश की बात है। 

ये पहली बारिश की बात है। 


- Kavitarani1 

टिप्पणियाँ