वतन के नाम




वतन के नाम 


भारत, आर्यवर्त,हिन्दुस्तान हमारा। 

आजाद हैं हम,आजाद देश हमारा।।

करना है काम ,तो ये काम करे हम।

बाहर के नहीं, अंदर के दुश्मनों को नाश करे हम।।

है दम भरा बाजुओं में है संख्या में हम।

कर क्या लेगा दुश्मन जब दंभ भरे हम।।

हुकार हमारी माँ भारती के सिंह समान हम।

दुनिया वालो आकर देखो नहीं किसी से कम हम।।

स्वतंत्रता की हवा में जन्मे ना लाचारी आने देते।

परतंत्रता को मुह दिखाते बहानों ना आने देते।

मेहनत कस हम दुनिया वाले हमारी मांग करते।।

हम भारती के सपूत जहाँ जाये देश देश का नाम करते।

हे गद्दारों से नफरत,जो थाली मे छेद करते।

हो जाये दो हाथ ,तो मिट्टी में दुश्मन करते।।

हे भारत माता के लाल हम ,हिन्दुस्तान हमारा है। 

ये भारत माता के दुश्मन  सुन ले यहाँ हर हिदुस्तानी निराला है।।

हे मतवालो की टोली छेड़ना ना हमें दुबारा।

हो जाये जंग तो ओढ़ लेगे केसरिया बाना।।

आज अमन शांति की बात नहीं हम जीते आजादी में है।

चौकस रहना जानते है हम सपूत रणबांकुरों के है। ।

कान खोल कर सुन लो जो माटी के बेरी है। 

आजाद है हम ,और ये आजाद हिन्दस्तान हमारा है।।

जय हिन्द,जय भारत,जय-जय-जय माँ भारती।।


Kavitarani1 

165

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मैं राही बन चलता हूँ | Main Rahi Ban Chalta hun