मेरा मोहल्ला विरान है | Mera mohalla viran hai



Click here to see video

मेरा मोहल्ला विरान हैं 


सुना है अब मोहल्ला विरान है। 

जहाँ सुबह से श्याम तक ठहाके लगते थे वो बरगद अब शांत हैं।।


वहाँ बाशिन्दे भी अब परिन्दे बनने को बेताब है। 

सुना है वो किलकारियाँ करते बच्चे जवान है।।


जो बेपरवाह थे जिम्मेदारियों से वो अब कामगार है। 

जो खुद नादान थे जीवन में उनके भी नादान है।।


सुना है मेरा गाँव बदल गया है। 

गिल्ली-डन्दे,पकडमपकडाई,

छुपन छुपाई नागवार है।।


मोबाइल, घर ,बिस्तर, परिवार में बचपन लाचार है। 

सुना है सब पुराने दिन याद करते है ।।


अब मन मुटाव वैसा नहीं कहते है।

सुना है कईयों का जीवन बरबाद है।।


कुछ जीवन की हर गहराई में आम है।

कुछ अपना जीवन काट रहें है।।


सुना है लोग सब भूल गये है।

याद नहीं कुछ किसी को ऐसे उलझ गये है।

यही बस याद है, मेरा मोहल्ला विरान है ।।


Kavitarani1 

39

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अरी तुम भूल गई, Ari tum bhul gyi

मैं...कब / Main kab

जैसे तुम वैसे मैं / Jaise tum vaise main