आजादी | Ajadi | freedom


आजादी- वीडियो देखे


आजादी 


कोई रोक ना रहे, 

कोई टोक ना रहे ।

जैसे जिया वैसे जीऊँ मैं ।

कोई हर पल दिमाग में घंटी सा ना बजे,

जैसे चाहूँ वैसे रहूँ मैं ।

जो चाहो वो करो तुम,

मुझ पर कोई रोक ना लगाओ तुम।

टोको ना मुझे,

बिन बोले हो या बोलके,

मेरे आस पास ना मंडराओ तुम ।

मुझे आजादी से रहने दो,

आजाद हूँ मैं तो,

मुझे आजाद रहने दो ।।


एक उम्र से गुलाम रहा,

कुछ कहने को भी स्वच्छंद ना रहा।

पर अब विचारों पर पहरा ना रहने दो,

जैसे साल गुजारे हैं मैंने अब तक,

अब वो बंदिशे मेरे पर ना रहने दो ।

रहा जो मेरी सोंच पर अतिक्रमण, 

जो रोकता रहा मेरा स्वछन्द भ्रमण।

मुझे उससे आजाद रहने दो

हूँ जन्म से आजाद जो,

मुझे आजाद रहने दो ।।


Kavitarani1 

201


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

वैचारिक मतभेद / vecharik matabhed

दो गज जमीन / do gaj jameen