मैं इंतजार में हूँ | Mein Intejar main hun | I am in waiting


 


मैं इंतजार में हूँ 


हूँ भौर का भटका, शाम का अटका।

सोंच रहा आगें क्या होगा।

मिले पंछी, मिले मतवाले।

आगे कौन होगा?

मैं इंतजार में हूँ, मैं इंतजार में हूँ।

सोंच रहा ये दिन तो कटा।

अब कल क्या होगा।।


कोई धुन सुनाई थी।

पर किसी और ने वो गाई थी।

वो गाई थी किसी और के लिये।

पर सुनकर मुझे वो भाई थी।

कोई गाये मेरे लिये।

और वो भाये मन को मेरे।

इसे सुनु ,मैं इंतजार में हूँ।

मैं इंतजार में हूँ।।

 

सफर सुहाना ,मन का बहाना।

पास आये उन सबको सहलाना।

मन को रोज-रोज बहलाना।

सोंच रहे कब जीना होगा।

खुशियों के संग रहना होगा।

रोज नये तराने बुनकर।

खुशियों के नगमें बुनकर।

कल की सुरत बना रहा हूँ।

और सुरत जो मन भाये, उसे पाने के ।

मैं इंतजार में हूँ, मैं इंतजार में हूँ।।


Kavitarani1 

29

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मैं राही बन चलता हूँ | Main Rahi Ban Chalta hun