अच्छा लग रहा है | achha lag rha hai



अच्छा लग रहा है - विडिओ देखे


 अच्छा लग रहा है 


क्या कहूँ?

क्या अच्छा लगा रहा है।

वो मखमली होंठ,

और गुलाब की पंखुडियों से नजर हटे,

तो सोचूं; क्या अच्छा लग रहा है?

एक पल देख,

 इन झील सी गहरी आँखों में जो ढुब गया।

वो रवि निकले इनसे तो कहे,

 क्या अच्छा लगा रहा है?

वो बलखाती नागिन सी लटे,

जो डंस रही बार-बार।

इनके नशे से उभरूं,

तो कहूँ; क्या अच्छा लग रहा है?

वो सज-धज बैठे रहे बगल में,

साँस-में-साँस आये,

तो कहूँ; क्या अच्छा लग रहा है?

वो भर यौवन और लेकर अपना जीवन जब पूछ रहे तो,

कैसे कहूँ, क्या अच्छा लग रहा है?

जितना कहूँ कम लग रहा है।

अब ये जीवन पूरा लग रहा है।

जो भी हो जैसा हो,

वो मेरा हमसफ़र लग रहा है। 

कई सालों बाद दिल का बोझ हल्का लग रहा है। 

मेरे जीवन साथी के साथ अच्छा लग रह है।

अब सब अच्छा लग रहा है।।


Kavitarani1 

97

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मैं...कब / Main kab

जैसे तुम वैसे मैं / Jaise tum vaise main

काश ! तुम होती साथ / Kash ! Tum hoti sath