हारा नहीं मैं | hara nhi main



हारा नहीं मैं- kavita देखें

हर पल, हर जगह आती परेशानियों से कौन ना हार जाता है। पर अपनी मंजिल पर लक्ष्य केन्द्रित राही को अपने मन से ही प्रेरणा मिलती रहती है, और मन से उसके हमेशा आवाज आती है, हारा नहीं मैं।

 हारा नहीं मैं 


ये दुनिया अब जाकर मुझे वश में कर गई। 

कुछ महिनें हुए की जैसे जिंदगी तर गई ।

जो ढुब रहा था तन्हाई में वो अब अकेला नहीं। 

खुशियाँ है आखों में पर सपने गुम कहीं।।


हारा नहीं मैं, ना हिम्मत खोया हूँ। 

बैठ अकेले मैं बस सोंच रहा हूँ ।

क्यों बिन मंजिल पाये सो रहा हूँ। 

हूँ व्यस्त बहुत लग रहा है ।।


अगस्त से नवम्बर सब व्यर्थ रहा है। 

पर अब फिर से जिद लानी है ।

जो बने बाधायें उनसे दूरी बनानी है। 

जीना है सपना पूरा करके ही रहना है ।।


हारा नहीं मैं ना हारूगाँ अभी मैं। 

मंजिल पाने तक जीना मुझे है ।

एकांत में रहना मुझे हैं ।

लक्ष्य तक जीना हैं मुझे।।


Kavitarani1 

92

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मैं राही बन चलता हूँ | Main Rahi Ban Chalta hun