नई उमंग के साथ | Nayi umang ke sath



नयी उमंग के साथ- वीडियो देखे

हर सुबह एक नई ऊर्जा का संचार लेकर आती है, और नये प्रकार का संघर्ष। हमें हमेशा नये उत्साह के साथ नये मुकाम के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

 नई उमंग के साथ 


यह एक नई सुबह है ।

एक जोश नया सा लग रहा है । 

कई सारी बातें है दिमाग में । 

मन खोया है कहीं । 

पर जब देखूं अतीत को मैं । 

तो लगता है कि, 

ये शुरू हुआ नया दौर है ।

ये शुरू है नई उमंग के साथ ।।


कुछ सपने छुट गये है कहीं । 

कुछ अपने छुट गये है यहीं कहीं । 

लोगो से मिलते ये नये अनुभव है । 

शादी के बाद का जीवन ये ।

नई जिम्मेदारियों के संग है ।

एक अहसास है किसी के साथ का हमेशा ।।


हमेशा किसी को साथ रखने का भाव है ।

ये जीवन है अलग तरह का ।

सब कुछ यहाँ नई उमंग के साथ है ।।


उठते-गिरत-संभलते आये है ।

कई नये अनुभव पाये है ।

नई आस का पाये सवेरा है । 

नई धुप और नई पवन का बसेरा है ।

दिल मेरा कह रहा है । 

सब कुछ नई दुनिया सा है । 

ये जीवन का एक मोड़ था ।

यहीं से सब नई उमंग के साथ है ।।


अब पथ का राही अकेला नहीं । 

अब मंजिल की चाह अकेला नहीं । 

अब सपने सारे साथी संग है ।

जीवन में हर पल एक नये रंग में है ।

आशायें है,उम्मीदें है,अपने है । 

ये अनुभव नये है ।

ये जीवन नई उमंग संग है ।।


चल बैठे कुछ नया सोंचे ।

जीवन की सुगमता पर मनन करें । 

क्या हासिल?क्या खोया?देखे हम ।

किसमें कितना जीये हमं ।

कौन खास बना बैठा है ।

कौन जीवन को अटकायें बैठा है ।

हर एक का आंकलन  कर ले ।

मंजिल की राह साथ चुन ले ।

वो सुनहरे सपने पुरे करने है ।

जीवन को नई सुबह संग जीना है। 

आगे नई उमगाके साथ बढ़ना है ।।


Kavitarani1 

104

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मैं राही बन चलता हूँ | Main Rahi Ban Chalta hun