भूला नहीं | bhula nahi main | Didn't forget



भूला नहीं मैं - विडिओ देखे

भूला नहीं 


पगदण्डी बचपन की, खैत की मेर  मेरी ।

काली गाय देवंती और उसकी बछिया प्यारी ।

वो पुराना घर और उसके लिये मेरे सपनें ।

अपना घर और उसके लिये मेरे सपनें ।

आसान नहीं कुछ भी संजोये रखना ।

भूला नहीं मैं जो भी बनाया था मैंने अपना ।।


साथ वो अल्हड़ों का, मिजाज वो कुल्हड़ो का ।

राज खास दोस्तों के, साज अपने और अपनों के ।

तारों भरी रात के तारे सारे, मुझसे मिलते वो सपने सारे ।

भूला नहीं मैं, याद है मुझे वो अपने प्यारे ।।


चिड़िया प्यारी जो पास थी आई मेरे ।

मेरे हरी तोते की बातें सारी ।

मेरे मोहल्ले के भाग दौड़ और सबकी हौड़ ।

याद है मुझे भुला नहीं मैं ।

भूला नहीं मैं।।


अब बस यादें है और जो भूला नहीं साथ है ।

अब बस वो बातें है और जीये वो याद है ।

कुछ खास हासिल नहीं की भूला नहीं ।

सपनें थे जो छोटे पा लिया भी जी लिया भी ।

अब बस आराम है और ये जीवन है और,

साथ यादें है जो भूला नहीं मैं  ।।


Kavitarani1 

159

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अरी तुम भूल गई, Ari tum bhul gyi

मैं...कब / Main kab

जैसे तुम वैसे मैं / Jaise tum vaise main