मेरा आप | mera aap


मेरा आप - विडिओ देखे

हमे जीवन का सर्वश्रेष्ट व्यक्ति हम स्वयं ही बना सकते हैं, बाहरी वस्तुऐं और लोग सिर्फ हमें प्रेरित ही कर सकते हैं। यहाँ पथिक अपने आप से प्रेरणा ले रहा है और उसकी विशेषता बता रहा है।

 मेरा आप 


जब - जब मैं अकेले में अपने आप में होता हूँ, 

तो मैं बस अपने आप में होता हूँ ।

और वो आप मुझे दुनिया का श्रेष्ट मानव बना देता है,

और मैं उस पल की कल्पना में खो जाता हूँ ।

ये सब बस सोंचने से शुरू होता है,

और खत्म उत्साह के नये संचार पर होता है ।

कई बार मुझे लगता आया है ये सब सच होगा,

रवि जो एक तारा है वो सितारा बनेगा ।

आखिर ये कल्पनाएं ही है जो मुझे अलग रखे हुए है,

और मुझे कुछ करने की प्रेरणा देती है ।

वरना तो ये समाज, ये लोग मुझे रोकते है,

ये चाहते हैं में इनसे नीचे रहूँ बस इनमें रहूँ ।

मैं इन्हें छोड़ना नहीं चाहता,

पर मैं इन्हें ऐसे रहने भी नही देना चाहता ।

मैं और मेरा संसार शानदार है,

वहाँ प्रेम है, विश्वास है, समझ है आनंद है ।

और मेरा आनंद मेरे और मेरे संसार में है,

इन सब की खुशी और सामर्थ्य में  है ।

पर ना ये मुझे कुछ मानते है ना करने देते है ।

और तो और ये मुझे रोकते है भटकाते है ।

पर जब में अकेले में होता हूँ, 

अपने आप में होता हूँ,

तो इन सबसे परे होता हूँ, 

और अपने आप में होता हूँ । 

वो श्रेष्ट है,

 महान है, 

अद्भूत है,

 निस्वार्थ है।

मजेदार हैं, 

मनमोहन है,

वैभवशाली है,

वो मैं हूँ और मेरा आप है ।।


Kavitarani1 

213

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मैं राही बन चलता हूँ | Main Rahi Ban Chalta hun