भूल उन्हें आगे बढ़ना / Bhul unhe aage badna hai


CLICK HERE TO SEE VIDEO

हमें हमेशा अपने मंजिल के सफर और जीवन में लोग क्या कहते है, लोग क्या कहेंगे, ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ये केवल अपना ध्यान भटकाने का काम करती है। हमें बुरे लोगों और बुरे विचारों को भुलकर आगे बढ़ना चाहिए।

भूल उन्हें आगे बढ़ना 


जो कहते है कहने दे,

मरते है तो मरने दे ।

अपने कुछ काम नहीं ये आने वाला,

ये सब बस समय खाने वाला ।

अपना ध्यान हटा इनसे,

अपना मन लगा कहीं ये ।

कहीं ओर तेरी मंजिल है, 

तु अटका है वहाँ,

जहाँ कोई नहीं तेरी हस्ती है ।

वो साथ नहीं जाने वाले,

दुर्दिन में पास नहीं आने वाले,

वो मोज के साथी सारे,

वो दूर के पार्थी सारे,

उनसे क्या लेना देना,

अपना काम खुद कर लेना,

अपना कर्म सर्वोपरी कर,

चल अपनी धुन चुन,

जो नहीं मानते भूल उन्हें, 

साफ राह चुन छोड़ उन्हें, 

जिन्हे मरना है मरने दे,

कह दिया अब जाने दे ।

जाने दे जो हुआ, 

अब खुलकर मुस्कुरा,

कल को तेरा करना,

खुश रहकर आगे बढ़ना,

बस आगे बढ़ना ।।


Kavitarani1 

155

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मैं राही बन चलता हूँ | Main Rahi Ban Chalta hun