बहुत दिनों बाद / bahut dino bad

 


Click here to see video

बहुत दिनों बाद 


इस बार बहुत दिनों बाद, 

पेन हाथ में पकड़ा है ।

कई दिनों बाद,

शब्दों को डायरी में लिखा है ।

संवेग सोये जगे है,

और समय मिला है खुद के लिये,

सोंच रहा हूँ अपने जीवन की,

बहुत दिनों बाद ।

आशायें जगी है ।

मेहनत सुकून लग रही है,

लोग यूँ ही लग रहे,

अकेला ही लग रहा है,

लग रहा इस जीवन से जुड़ा हूँ, 

कई दिनों बाद ।

लोग अपनें दूर हुए, 

लोग अपने आभासी गायब हुए, 

नये लोग नजदीक हुए है,

नये लोग साथ हुए है ,

इस शाम अपने विचारों में खोया हूँ, 

इस शाम खुद को पिरोया हूँ, 

इस समय खुद का बना हूँ, 

लग रहा जी रहा हूँ, 

कई दिनों बाद, 

अपनी चीर परिचित छत पर बैठा हूँ, 

बहुत दिनों बाद ।।


Kavitarani1 

198

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

तुम याद आते हो। (tum yad ate ho )