इंतजार करते जिन्दगी हारी | Intjar karte zindagi hari



इंतजार करते जिन्दगी हारी 


कब आयेगी नींद प्यारी, 

कब मिलेगी किस्मत प्यारी,

सोंच रही जिन्दगी दुखियारी,

इंतजार करती जिन्दगी हारी ।


साल बिता बिस्तर पर,

हाल बेहाल, निडाल होकर के,

सारी जिन्दगी हुई दुसरों की,

कैसे कटे जिन्दगी न्यारी ।


बोल अब सुख गये,

आँखे जैसे पथरा गई,

पानी पर अटकी साँसे हैं,

कहाँ अटकी जिन्दगी सारी ।


मौत से जैसे ठन गई,

जिन्दगी की उससे लड़ाई हो गई,

जान अनजान अब पड़ी है,

इंतजार करती जिन्दगी हारी ।


 कब आये लेने यम,

रोज घुटता रहता दम,

मन पर तन पर बोझ भारी,

इंतजार करते जिन्दगी हारी ।


काया का साथ रिश्ते मिलते,

माया का मोह लोग मिलते,

मिलती नही मौत प्यारी,

इंतजार करते जिन्दगी हारी ।।


Kavitarani1 

215

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अरी तुम भूल गई, Ari tum bhul gyi

मैं...कब / Main kab

जैसे तुम वैसे मैं / Jaise tum vaise main