जाने क्यों लिख ना पा रहा हूँ | Jane kyu likh na pa rha | Don't know why can't write



जाने क्यों लिख ना पा रहा- वीडियो देखे


जाने क्यों लिख ना पा रहा हूँ 


शब्द कई आ रहे है।

भाव कई छा रहे है। 

पर जब-जब लिखने को बेठता हूँ मैं,

कहीं खोये हुए अल्फाज़ पा रहा हूँ। 

कैसे कहूँ कवि हूँ ।

कैसे कहूँ लेखक भी बनना चाहता हूँ। 

ना शब्द संजो पा रहा हूँ। 

ना लेख जमा पा रहा हूँ। 

लगता है माँ सरस्वती नाराज है,

उनका अभी मुझे नहीं ध्यान है। 

या मेरी पुजा अधूरी रह गई है। 

या मेरी माँ सुन नहीं रहीं है। 

तभी तो कुछ कह नहीं पा रहा हूँ। 

लिखना चाहता हूँ बहुत कुछ। 

पर लिख नहीं पा रहा हूँ। 

जाने क्यों ये हो रहा है। 

जाने क्यों-------



Kavitarani1 

210

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अरी तुम भूल गई, Ari tum bhul gyi

मैं...कब / Main kab

वैचारिक मतभेद / vecharik matabhed