अब की शाम | This evening | abki sham


 

अब की शाम - विडियो देखें


अब की शाम 


आसमान नीला तो है,

पर लालिमा नजर नहीं आ रही । 

आज की शाम भी मजेदार तो है,

 पर मस्त नहीं लग रही।।

ये रंग मन पर जो चढ़ता था कभी,

 खोया है। 

जो मन नम नजरों से झांकता था कभी,

 खोया है। ।

अबकी शाम अलग है, 

अबकी शाम हटके है। 

ये मधुरता लिये है,

 इसमें कुछ संतोष है। ।

पंछी गुम है गगन से यहाॅ,

ना आसमान में कोई बादल है यहाँ।  

विरह की वेदना पढ़ता था जिसमें मैं कभी,

वो शाम कहीं गुम है अभी।

अबकी शाम नई सी है। 

ये शाम अलग है। ।


Kavitarani1 

209

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मुझे मुझमें रहने दो / mujhe mujhme rahne do