कहना है तुमसे ही / Kahna hai tumse hi



कहना है तुमसे ही 


मजबुर नहीं आज मैं, 

ना दोष कोई रखता हूँ  ।

कोई जरा सा प्यार से कहे,

बस वहीं मैं बसता हूँ । 


है जमाने में लोग कई, 

सुनाने को दोस्त कई ।

पर इस दिल को कहना है तुमसे ही, 

साथ रहना और सुनना है तुमसे ही ।


मुझपे वश नहीं किसी का,

और मन मेरे वश में नहीं  ।

सुखा रेगिस्तान सा जहाँ मेरा,

फूलों को रखना हेसियत में नहीं ।

 

जानता हूँ किस्मत नहीं सहज की,

मैं भी कोई अब आम नहीं  ।

पर दिल जिसको चाहे,

उसके लिये मैं कुछ भी नहीं ।


समझे ना कोई - कोई फर्क नहीं, 

समझे बस तु कहना यही ।

कहना है तुमसे जो कहना ,

सुनना है तुमसे जो सुनना है ।


हो हाल कोई, 

हो बात कोई, 

खुसी तुमसे ही, 

गम तुमसे ही, 

कहना है तुमसे ही ।।


Kavitarani1 

275

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अरी तुम भूल गई, Ari tum bhul gyi

मैं...कब / Main kab

वैचारिक मतभेद / vecharik matabhed