शुभकामनाएं | shubhkamanaye



शुभकामनाये 


सुना था कुछ लोग खास होते हैं।

जो हमेशा मन के पास होते हैं।।

कहने से पहले उन्हें सोचना ना पङता।

सब बताने को भी न नहीं डरता।

ऐसे लोग खास होते हैं।

पाकर उन्हें देव साक्षात होते हैं।।


व्यस्त समय कौन किसकी सुनता है।

दुख सुनकर कौन सही सिख कहता है।

समय सार बहुत आते मुखर जाते हैं।

कुछ खास लोग ही साथ निभाते हैं।।


उम्र सीमाओं से दूर अपना आभास कराते हैं।

नर नारी भय से मुक्त मन लगाते हैं।

दुर्लभ ही ऐसे मित्र संसार में टकराते हैं।

अपनी साफ छवि जीवन भर को छोङ जाते हैं।

धन्य उन अभिभावक को जो साफ मन को जन्म दिया।

सिख दी सच्चे मन की सीमाओं में रहने की।

आभार इश्वर का जिसने अवसर पर पहचान कराई।

मित्र बनाकर प्रतिभावान से बात कराई।।


भावी जीवन की कई सारी शुभकामनाऐं मन से आती है।

ऐसे मित्रवत् मानव पर झोली खाली हो जाती है।

देने को क्या दे शुभाशीष जो सर्वोत्तम। 

सफल सुखद जीवन रहे बनों हमेशा सर्वोत्तम।।

गगन गुंजे जयकारों से शिखर नाम तुम्हारा हो।

शुभकामनायें इस अवसर पर जीवन आपका न्यारा हो।

कमी रहे गमों की दुखों सै छुटकारा हो।

प्रगति पथ उज्जवल रहे रोज मौज तुम्हारा हो।

शुभकामनायें है मन से सब स्वीकार हो।

आप हमारे जीवन पथ पर हमेशा खास हो।।


-कवितारानी।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मुझे मुझमें रहने दो / mujhe mujhme rahne do