Sath kuchh na jayega | साथ कुछ ना जायेगा



साथ कुछ ना जायेगा - विडियो देखे


साथ कुछ ना जायेगा।


क्या ही लेकर आया है, 

क्या ही लेकर जायेगा।

मन का मोह छोङ रे बंधे,

साथ ना कुछ जायेगा।।


कोङी-कोङी माया जोङी,

पल-पल कर दुनिया छोङेगा,

छोङा ना मोह रे बंधे, 

कब सच समझ पायेगा,

सब यही रह जायेगा बंधे,

साथ ना कुछ जायेगा।।


क्या ही तेरा तुझसे लागे,

क्या ही तेरा तुझमें रह पायेगा,

माटी से मिला है सबकुछ, 

सब माटी में मिल जायेगा,

मन का मोह छोङ रे बंधे,

साथ ना कुछ जायेगा।।



बन जा मन का सच्चा बंधे,

सत्य ही गुण गायेगा,

राम का नाम ले बंधे,

राम में मिल पायेगा,

साथ ना लाया कुछ भी,

साथ ना ले जायेगा।

साथ ना कुछ जायेगा।।


- kavitarani1 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

याद आती है / Yaad aati hai