संदेश

khayalo mein लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अक्सर विचारों में / aksar vicharo mein

  अक्सर विचारों में खोया हुआ जब होता मैं एकान्त में। सपनों के शहर और शाँत में। अक्सर विचारों के बहाव में। तुम आती हो सराहों में।। एक शाम का वर्णन करता हूँ। संध्या की लाली पढ़ता हूँ। मदहोश ना होना जो जहन करता हूँ। मैं अक्सर विचारों में इसे वहन करता हूँ।। वो दूर क्षितिज कई कहानियाँ ढुब रही। रक्त रंजित कायनाथ कराहे कर रही। कह रही जो आया, जो पाया रह गया यहीं। मैं अक्सर विचारों में भी सोंचता रहा यही।। अब तुम बैठे हो बगल में मुस्कुराये हुए। आँचल डाल मेरी पलकों पर क्षितिज देखते हुए। मैं तुम्हारी गोदी में सुकून से तुम मुझे पाकर राहत हुए। अक्सर विचारों में प्रेम के ये लम्हें सिये।। भाव विभोर जीवन से तुमनें माथा चुमां। द्रवित ह्रदय से बह आया नयनों का सुरमा।। -कवितारानी।