आखिर हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे | Why are we not talking on all this | Akhir hum is par bat kyu nhi kar rhe


आखिर हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे-वीडियो देखे


 आखिर हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे


आँखे मूंद बैठे हैं या सोये है गहरी निद्रा में।

सुनने में असमर्थ है या अनसुना कर रहे तन्द्रा में। 

अब हम वो देश नहीं जो अनजान था जहान से।

सपेरों से भरा कहलाता वो भरा अब पहचान से।

आखिर हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे।।

आखिर हम किस बात से डर रहे। ।


पूरी दुनिया भरी पड़ी हिन्दुस्तान से।

हर देश की संसद बोल रही हिंदी आन से।

प्रधानमंत्री ही नहीं, राष्ट्रपति तक बन गये लोग हिन्दुस्तान से।

मालिक बन काम कर रहे नामी देशी शान से।

फिर क्यूँ हम अनदेखा करते इसे अपने ज्ञान से।

आखिर हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे अभिमान से।।


विश्व गौरव होता अपने नेता के जाने से।

दुनिया बात करती लोकतंत्र के छाने से।

भिन्नता-विभन्नता पर भी आगे बढ़ता है। 

नम्बर एक बनने में होड़ नहीं करता है। 

मुझे मान अभिमान है आप क्यों नहीं कर रहे।

आखिर हम भारत की बात क्यों नही कर रहें। ।


महामारी में भी रुके नहीं आगें बढ़ने से ।

अन्न उपजा ज्यादा और देशो को दिया कहने से।

स्वदेशी, सर्वाधिक दवाई सब को दे रहे हम।

रोकने को कुचक्र विदेशी-देशी क्या -क्या ना अपना रहे हम।

आखिर इस पर बात क्यों नहीं कर रहे।।


दरिद्रता, पिछड़ापन, विश्वास, स्वास्थ्य कितना सुधरा है - बिगड़ा है। 

ध्यान हो हम सच नहीं कह रहे।

आखिर हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहें। ।


Kavitarani1 

190




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

मुझे मुझमें रहने दो / mujhe mujhme rahne do